मोदी के सेवा संकल्प के 25 वर्ष पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
हिन्दुस्तान, विकासनगर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। 16 सितंबर से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें सेवा और जनसरोकार से जुड़े गतिविधियों का आयोजन होगा। ये कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक चलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शनिवार को भाजपा देहरादून ग्रामीण जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस से होगी। इसके बाद 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम शुरू होंगे, जो 17 अक्टूबर तक चलेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न सेवा गतिविधियों में भाग लेंगे। प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री यशपाल सिंह नेगी, अमित डबराल, जिला मंत्री प्रमोद सिंह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरता गुरुंग और रविंद्र प्रकाश मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 से


