भाजपा ने प्रतिभा पाठक को बनाया पांच जिलों का प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षा प्रकोष्ठ के लिए 19 संगठनात्मक जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। महेंद्र भट्ट के निर्देश पर, प्रदीप त्यागी, प्रतिभा पाठक, राम प्रकाश गुप्ता और कमल किशोर पांडे को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला संयोजकों को मंडल संयोजकों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है।
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने प्रकोष्ठों को संगठनात्मक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश तथा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की सहमति के उपरांत शिक्षा प्रकोष्ठ अपने 19 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति घोषणा कर दी है। शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप त्यागी को देहरादून महानगर, हरिद्वार, पौड़ी, उत्तरकाशी जिलों का दायित्व दिया गया है। प्रदेश सहसंयोजक प्रतिभा पाठक को देहरादून ग्रामीण, ऋषिकेश, रुड़की, टिहरी और रुद्रप्रयाग का दायित्व दिया गया है। प्रदेश सहसंयोजक राम प्रकाश गुप्ता को चमोली, कोटद्वार, चंपावत, उधमसिंह नगर और नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश सहसंयोजक कमल किशोर पांडे को काशीपुर, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और रानीखेत की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सभी जिला संयोजकों को 30 जुलाई तक मंडल संयोजकों की नियुक्ति कर दायित्व विभाजन करने का निर्देश दिया गया है।


