भाजपा प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी : पटेल

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वर भाई पटेल ने कानपुर-बुंदेलखंड के 17 जिलों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क, नियमित प्रवास और सरकारी योजनाओं के प्रचार को कहा। उन्होंने हारी सीटों, बूथ समितियों तथा स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर ध्यान देने और विपक्ष के आरोपों का तथ्यों से जवाब देने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी : पटेल

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सहप्रभारी जगदीश ईश्वर भाई पटेल ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि चुनावी सफलता की धुरी बूथ हैं। बूथों की जिम्मेदारी ऐसे पालकों को सौंपी जाए, जो नियमित प्रवास कर कमेटी के प्रत्येक पदाधिकारी से परिवार जैसा रिश्ता बनाएं। कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दें तथा लोगों के दुख-दर्द में सहभागी बनें। उन्होंने विश्वास जताया कि इस रणनीति से भाजपा प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी। पटेल ने सोमवार को क्षेत्रीय मुख्यालय में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। उन्होंने संगठन में आपसी खींचतान से बचने, सुशासन और विकास के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने तथा बूथ समितियों को सक्रिय रखने पर जोर दिया।

राहुल गांधी और अखिलेश पर साधा निशाना

विपक्षी गठबंधन पर आरोप

विपक्षी इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए जगदीश ईश्वर भाई पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विदेशी शक्तियों के इशारे पर योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं और देश में अस्थिरता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के आधार पर जवाब देने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने की, जबकि संचालन आनंद सिंह ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, प्रदेश मंत्री किरन लोधी, क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी, शिव सिंह भारती, नीतू सिंह सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हारी हुई सीटों के हर बूथ पर फोकस

हारी हुई सीटों पर बूथ स्तर की तैयारी

पटेल ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, वहां संगठन को विशेष रणनीति के साथ काम करना होगा। पदाधिकारी पूरी ताकत से बूथों तक पहुंचें और नियमित प्रवास कर कार्यकर्ताओं के साथ आमजन से संवाद स्थापित करें। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और सहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने बूथ समितियों को सक्रिय रखने, संगठनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा करने और सभी स्तरों पर जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर जोर

स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारी

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सहप्रभारी ने प्रयागराज-झांसी सहित संबंधित स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनावों की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों से मतदाताओं के साथ व्यक्तिगत संपर्क बढ़ाने और नियमित संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। साथ ही चुनाव से जुड़ी संगठनात्मक गतिविधियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦जगदीश ईश्वर भाई पटेल ने बूथों के पालकों से क्या अपेक्षा की?−
उन्होंने कहा कि बूथों के पालक नियमित प्रवास करें और कमेटी के प्रत्येक पदाधिकारी से परिवार जैसा रिश्ता बनाएं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी : पटेल