भाजपा की मासिक बैठक में बूथ सशक्तीकरण

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

गांधी आश्रम परिसर में रविवार को भाजपा की मासिक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा ने की। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की गई। डिजिटल लर्निंग प्रमाणपत्र कार्यक्रम को हर बूथ पर चलाने का निर्णय लिया गया।

भाजपा की मासिक बैठक में बूथ सशक्तीकरण

बसंतपुर। गांधी आश्रम परिसर में रविवार को भाजपा की मासिक बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा ने की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी की ओर से डिजिटल लर्निंग प्रमाणपत्र कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर पर संचालित किया जाएगा। सीवान पूर्वी भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, जिला प्रभारी प्रदीप कुमार, जिला महामंत्री नन्हे ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामेश्वर मांझी, यशवंत सिंह, भानु प्रताप, संजय पासवान, आयुष अरुण, उपेंद्र शाह, मुन्ना कुमार, संजीव शर्मा उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।