पढ़ें, विधानसभा चुनाव में भाजपा की किस रणनीति ने विपक्ष की मुसीबत बढ़ाई
भाजपा महाराष्ट्र व हरियाणा के चुनावों में राष्ट्रीय मुद्दों को उछाल कर विपक्ष के लिए खासी मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। इसके चलते राज्य के मुद्दे दब गए हैं और राज्य में सत्ता परिवर्तन की चाह रखने वाले...
भाजपा महाराष्ट्र व हरियाणा के चुनावों में राष्ट्रीय मुद्दों को उछाल कर विपक्ष के लिए खासी मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। इसके चलते राज्य के मुद्दे दब गए हैं और राज्य में सत्ता परिवर्तन की चाह रखने वाले विपक्षी दल भाजपा की रणनीति में उलझकर उन्हीं मुद्दों पर भाजपा से टकरा रहे हैं जो भाजपा उठा रही है।
चूंकि भाजपा नेताओं ने विपक्ष के बड़े नेताओं को निशाने पर लिया हुआ है, जिससे विपक्ष की राज्य परक रणनीति भी गड़बड़ा रही है। भाजपा की सत्ता वाले इन दोनों राज्यों में विपक्षी चुनौती को ज्यादा मजबूत नहीं माना जा रहा है, इसके वावजूद भाजपा के चुनाव अभियान में कोई कमी नहीं है।
शरद पवार की साख पर ही सवाल
भाजपा के शीर्ष प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं और राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्ष और उसके कद्दावर नेताओं को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव में हार के बाद सावधान है कांग्रेस, जानिए विधानसभा के लिए क्या है रणनीति
महाराष्ट्र में विपक्ष के कद्दावर नेता एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को लेकर भी प्रधानमंत्री बेहद आक्रामक हैं। महाराष्ट्र में इस चुनाव में विपक्ष की सारी आस शरद पवार पर टिकी है। ऐेसे में भाजपा पवार की साख पर ही सवाल खड़े कर रही है।
कांग्रेस चुनाव में स्थानीय मुद्दों को तरजीह दे रही
लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार में एहतियात बरत रही है। पार्टी राष्ट्रीय मुद्दों के बजाए स्थानीय मुद्दों को तरजीह दे रही है। इनमें किसानों की समस्या, बेरोजगारी, प्रदेश सरकार की विफलता और स्थानीय बुनियादी सुविधा शामिल हैं। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह राज्य का चुनाव है। इसलिए, हमारी कोशिश है कि लोगों के बीच उनसे जुड़े मुद्दों को उठाया जाए जो उनसे सीधे तौर पर जुड़े हो।
प्रदेश में किसानों की आत्महत्या में लगातार वृद्धि हो रही है। फसल की उचित कीमत नहीं मिली। यह मुद्दा है। पार्टी ने सीएम देवेंद्र फडणवीस के कामकाज की एक रिपोर्ट भी तैयार की है। इसे स्थानीय भाषा में भी प्रकाशित किया है। पार्टी नेता ने कहा कि चुनाव प्रचार में प्रदेश सरकारी की विफलताओं को उठा रहे हैं।