विधान परिषद व राज्यसभा उम्मीदवारों से सामाजिक समीकरण साध रही है भाजपा
विधान परिषद व राज्यसभा उम्मीदवारों से सामाजिक समीकरण साध रही है भाजपा---------------------------------विधानसभा चुनाव से पहले अपने परंपरागत समर्थकों को दे रही है...

विधान परिषद व राज्यसभा उम्मीदवारों से सामाजिक समीकरण साध रही है भाजपा-------------------------------- -विधानसभा चुनाव से पहले अपने परंपरागत समर्थकों को दे रही है संदेश
भाजपा का ध्यान सामाजिक समीकरणों पर
नईदिल्ली। विशेष संवाददाता
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा राज्य में सामाजिक समीकरणों को साधने में जुट गई है। खासकर उसके अपने समर्थक माने जाने वाले सवर्ण समुदाय और उसमें भी ब्राह्मण वर्ग पर उसका विशेष ध्यान है। राज्य में अक्टूबर में होने वाले विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक वर्ग की 11 सीटों के चुनाव में पांच ब्राह्मण उम्मीदवार दिए है। राज्य में राज्यसभा की दस सीटों के लिए भी चुनाव होने है, उसमें भी पार्टी इन समीकरणों को और मजबूत कर सकती है।
भाजपा की चुनावी तैयारियाँ
उत्तर प्रदेश में भाजपा लगातार दो विधानसभाओं से सरकार में है और वह तीसरी बार भी यानी सत्ता बरकरार रखने की तैयारी में है। इसके लिए वह सभी सामाजिक समीकरणों को साधने में जुटी है। खासकर उन वर्गों को जो उसके समर्थक रहे हैं, लेकिन हाल में कुछ कारणों से उनमें नाराजगी देखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार भाजपा अपने सवर्ण समुदायों को साधने के साथ ही ओबीसी व दलित समर्थन से जनाधार को मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रही है। चूंकि पार्टी को अपने तमाम फीडबैक में अगड़ी जातियों की नाराजगी के संकेत मिले हैं, ऐसे में वह इन वर्गों को विधान परिषद व राज्यसभा के टिकटों में साध रही है।
उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया
भाजपा ने राज्य में विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक वर्ग की 11 सीटों में पांच ब्राह्मण उम्मीदवार दिए हैं। हालांकि पार्टी का कहना है कि इन चुनावों में जातीय समीकरणों से ज्यादा उम्मीववारों की जीतने की क्षमता व उसका प्रभाव महत्वपूर्ण होता है, लेकिन इससे भी सामाजिक संदेश तो जाता ही है। राज्यसभा की दस सीटों के चुनाव में भी भाजपा आठ सीटों को जीतने की स्थिति में है। भाजपा की इतनी ही सीटें खाली भी हुई हैं। इनमें दो सीटें ब्राह्मण नेताओं के पास थी। संकेत हैं कि पार्टी दो से तीन ब्राह्मण उम्मीदवार दे सकती है। ओबीसी, दलित व अन्य समुदायों को भी प्रतिनिधत्व दिया जाएगा।
------------------------------

