भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुरू, संगठन और आगामी रणनीति पर मंथन
हल्द्वानी में बुधवार को रामपुर रोड स्थित ग्रीन विंटेज बैंकट हॉल में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित ग्रीन विंटेज बैंकट हॉल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। बैठक में प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री का प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्वागत किया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और नैनीताल सांसद अजय भट्ट समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंचे हैं। बैठक में संगठन को और मजबूत करने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को आगामी दिनों में संगठन की दिशा और रणनीति तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जाएगा। बैठक के लिए प्रदेशभर से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता हल्द्वानी पहुंचे।


