ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा होंगे नए सीएम, चुनाव से पहले त्रिपुरा में बड़ा फेरबदल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा होंगे नए सीएम, चुनाव से पहले त्रिपुरा में बड़ा फेरबदल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा की त्रिपुरा के नए सीएम के तौर पर ताजपोशी का ऐलान हो गया है। विधायक दल की बैठक में उनके नाम का औपचारिक ऐलान हुआ। इससे पहले बिप्लब देब ने इस्तीफा दिया था...

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा होंगे नए सीएम, चुनाव से पहले त्रिपुरा में बड़ा फेरबदल
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 14 May 2022 06:49 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

माणिक साहा त्रिपुरा के नए सीएम होंगे। बीजेपी आलाकमान के निर्देश पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माणिक साहा की प्रदेश के नए मुखिया के तौर पर नियुक्ति हो गई है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले त्रिपुरा में यह बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। साहा बिप्लब कुमार देब की जगह लेंगे।

इससे पहले त्रिपुरा में बिप्लब कुमार देब के सीएम पद से इस्तीफा दिया। बताया जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान उन्हें पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप सकती है। माणिक साहा को त्रिपुरा के नए सीएम का पद देने से एक बात साफ हो गई है कि बीजेपी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में साहा के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट किया। "श्री माणिक साहा को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई। मुझे विश्वास है कि माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और आपके नेतृत्व में, त्रिपुरा विकास के मामले में नई ऊंचाइयों को छुएगा।"

बिप्लब देब ने भी साहा को भाजपा विधायक दल का नेता बनने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर माणिक साहा जी को बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता और नेतृत्व में त्रिपुरा समृद्ध होगा।"

गौरतलब है कि त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल चुनाव होंगे। बीजेपी 2018 में राज्य में सीपीएम के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार के 25 साल लंबे शासन को खत्म करके सत्ता में आई थी। इस बार उसे तृणमूल कांग्रेस से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जिसने पिछले साल हुए निकाय चुनावों में तीसरा सबसे बड़ा वोट शेयर हासिल किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें