भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स बायो से पार्टी का नाम हटाया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर अपने प्रोफाइल परिचय में भाजपा का उल्लेख नहीं किया, जिससे अटकलें शुरू हो गईं हैं कि वह पार्टी छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सक्रिय राजनीति से हटने का समय आ गया है और अपने पुराने बायो को भी बदल दिया है।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स बायो से पार्टी का नाम हटाया

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को एक्स पर अपना प्रोफाइल परिचय बदल दिया, जिसमें उन्होंने भाजपा का कोई उल्लेख नहीं किया। इसके बाद यह अटकलें लगने लगीं हैं की वह पार्टी छोड़ सकते हैं। शहजाद पूनावाला ने अपने नवीनतम बायो में लिखा है,धर्म -इस्लाम, संस्कृति- हिंदू, विचारधारा- भारतीय, लेखक: जीएसटी की यात्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन अनुयायी। उन्होंने खाते के नए बायो का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। पिछले परिचय में पूनावाला ने खुद को भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताया था। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही पूनावाला ने भाजपा छोड़ने के संकेत देते हुए कहा था कि सक्रिय राजनीति से हटने का समय आ गया है।

उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर पर अपने विभिन्न साक्षात्कारों के उन वीडियो को दोबारा साझा किया जिनमें उन्होंने सक्रिय राजनीति से हटने संबंधी टिप्पणियां की थीं। पूनावाला काफी समय से भाजपा मुख्यालय भी नहीं गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स बायो से पार्टी का नाम हटाया