विधायक तोड़ने के आरोप भाजपा का उमर अब्दुल्ला पर पलटवार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उमर ने कहा कि भाजपा नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने ऐसी हरकतों की निंदा करते हुए कहा कि उमर को अपने नेताओं के बारे में आत्ममंथन करना चाहिए।

विधायक तोड़ने के आरोप भाजपा का उमर अब्दुल्ला पर पलटवार

भाजपा ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उस आरोप पर तीखा हमला बोला, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को तोड़ना चाहती है।भाजपा ने कहा कि अटकलबाजी और निराधार आरोप लगाने के बजाय उमर अब्दुल्ला को यह आत्ममंथन करना चाहिए कि उनकी पार्टी में किस तरह के नेता हैं। भाजपा की यह प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने शनिवार को दावा किया था कि उनकी पार्टी के विधायकों को पाला बदलने के लिए 20-30 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। इन आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भाजपा किसी भी ऐसे कदम में विश्वास नहीं करती जो लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाए या लोकतांत्रिक भावना के विपरीत हो।

उन्होंने कहा कि मुझे यह बात बहुत हैरान करने वाली लगती है, जब कोई नेता अपनी ही पार्टी के सदस्यों के बारे में इस तरह बात करता है और यह दावा करता है कि उसके लोग 30 करोड़ रुपये या 12 करोड़ रुपये जैसी रकम में खरीदे जा सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।