सीजेआई पर केरलम कांग्रेस की विवादित टिप्पणी पर भाजपा ने घेरा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अपडेट--एक बॉक्स जोड़ा गया है नई दिल्ली, एजेंसी। केरलम कांग्रेस की ओर से

सीजेआई पर केरलम कांग्रेस की विवादित टिप्पणी पर भाजपा ने घेरा

नई दिल्ली, एजेंसी। केरलम कांग्रेस की ओर से मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के बारे में की गई विवादित टिप्पणी का भाजपा ने कड़ा विरोध किया है। हालांकि, मामला बढ़ता देख बाद में केरलम कांग्रेस ने ‘एक्स’ पोस्ट को डिलीट कर दिया। एसआईआर के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं से मिलने से सीजेआई के इनकार के बाद केरलम कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि डियर सूर्यकांत, अगर कानून व्यवस्था आपका क्षेत्र नहीं है तो अभी इस्तीफा दे दीजिए। हम आपकी जगह ऐसे व्यक्ति को ढूंढ लेंगे जो इसे संभाल सके। कांग्रेस के इस पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पहले भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी का अगला निशाना न्यायपालिका है।

कांग्रेस भारत के सभी संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थानों को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भारत-विरोधी सभी गुट एकजुट हो रहे हैं। अब सभी देशभक्त भारतीय भी एकजुट होंगे।कांग्रेस ने बयान से खुद को अलग कियाकांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पार्टी को अपनी केरलम यूनिट की उस सोशल मीडिया पोस्ट से अलग कर लिया, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस बात से पूरी तरह असहमत है और न्यायपालिका में अपना पूरा भरोसा दोहराया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीजेआई पर केरलम कांग्रेस की विवादित टिप्पणी पर भाजपा ने घेरा