वोट चोरी का आरोप लगाकर जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस : रंजीत प्रसाद
सीवान में भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर जनता का ध्यान भटका रहा है। प्रसाद के अनुसार, मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण पहले भी हुआ है और इस बार नौ लाख से अधिक बूथों पर पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 27 मई 2026 के फैसले में इसकी वैधता बरकरार रखी।

वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों को झूठा और लोकतंत्र को भ्रमित करने वाला बताया है। जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 में एनडीए सरकार बनने के बाद से ही कांग्रेस राफेल, ईवीएम और अब वोट चोरी जैसे मुद्दों को उठाकर मतदाताओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस का वोट शेयर 1952 में 45 प्रतिशत था, जो 2024 में घटकर 21.4 प्रतिशत रह गया। यह जनता के घटते विश्वास को दर्शाता है। रंजीत प्रसाद ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कोई नई प्रक्रिया नहीं है। देश में पहले भी कई बार यह प्रक्रिया अपनाई जा चुकी है। उन्होंने दावा किया कि इस बार देशभर में नौ लाख से अधिक बूथों पर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें सरकारी अधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 27 मई 2026 के फैसले में एसआईआर प्रक्रिया की वैधता बरकरार रखी है। उनके अनुसार, निष्पक्ष चुनाव के लिए साफ और भरोसेमंद मतदाता सूची जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में कई स्तरों पर जांच होती है, इसलिए वोटों को मनमाने ढंग से हटाना आसान नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत किया है, जबकि कांग्रेस उन पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह कर रही है।

