भाजपा महासचिव हर रोज कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के बीच संवाद के लिए नई साप्ताहिक व्यवस्था शुरू की जा रही है। सोमवार से शुक्रवार तक महासचिवों और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अलग-अलग दिनों में मुलाकात तय होगी। नेता सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यकर्ताओं के सुझाव सुनेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान में मदद करेंगे। अध्यक्ष नितिन नवीन भी समय-समय पर कार्यकर्ताओं से मिलते रहेंगे।

भाजपा महासचिव हर रोज कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

भाजपा मुख्यालय में आने वाले पार्टी कार्यकर्ता अब आसानी से वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकेंगे। पार्टी संवाद की नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है, जिसमें महासचिव समेत प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारी मुख्यालय में आने वाले कार्यकर्ताओं से नियत दिनों में मुलाकात कर अपने सुझाव देने के साथ समस्याओं के समाधान भी हासिल कर सकेंगे। यह व्यवस्था सोमवार से शुक्रवार के दिनों में लागू रहेगी। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पद संभालने के बाद लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते है। चूंकि अध्यक्ष के तमाम प्रवास कार्यक्रमों व बैठकों की व्यस्तता को देखते हुए पार्टी ने अब महासचिवों समेत अन्य पदाधिकारियों के कार्यकर्ताओं की नियमित व्यवस्था शुरू की है।

अध्यक्ष भी समय समय पर कार्यकर्ताओं से संवाद करते रहेंगे। सूत्रों के अनुसार नई व्यवस्था में सोमवार को महासचिव विनोद तावड़े और हरीश द्विवेदी, मंगलवार को सुनील बंसल और गजेंद्र पटेल कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। बुधवार को बिप्लव कुमार देव और संजय भाटिया, जबकि गुरुवार को स्मृति ईरानी और मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग मुलाकात के लिए उपलब्ध रहेंगे। शुक्रवार को सतीश पूनिया के साथ अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। यह नेता कार्यकर्ताओं के लिए सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेंगे। इनके अलावा,राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और राष्ट्रीय सचिवों की भी मुलाकात व संवाद की जिम्मेदारी तय की गई है। केंद्रीय मंत्रियों के कार्यकर्ताओं से मिलने की पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी। गौरतलब है कि पहले भी पार्टी कार्यालय में मौजूद पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से मिलते थे, लेकिन अब दिन के हिसाब से जिम्मेदारी तय की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा महासचिव हर रोज कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद