सेवा संकल्प अभियान की क्षेत्रीय बैठक में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

सासाराम में भाजपा सेवा संकल्प अभियान की क्षेत्रीय बैठक हुई। इसमें रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर जिले के बड़े संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की और सभी को सफल अभियान के लिए प्रेरित किया। बैठक में कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

सेवा संकल्प अभियान की क्षेत्रीय बैठक में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

सासाराम, नगर संवाददाता। भाजपा सेवा संकल्प अभियान की क्षेत्रीय बैठक शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर जिले से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं और टीमों के अथक प्रयास की सराहना की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने की, जबकि मंच का संचालन जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी टीमों ने पूरी मेहनत और लगन से काम किया। उन्होंने औरंगाबाद और कैमूर जिले से बैठक में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया।

बैठक में पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, जवाहर प्रसाद, राजेश्वर राज, वर्तमान मोहनिया विधायक संगीता देवी, प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, क्षेत्रीय प्रभारी प्रभाकर मिश्रा, सुमित सिंह बिट्टू, रजनीश कुमार, पूनम सिंह, समीक्षा श्रीवास्तव, विजेंद्र चंद्रवंशी, हिमांशु चतुर्वेदी, ओम प्रकाश पांडेय, मुकेश शर्मा, अशोक साह, विजय सिंह, विवेक सिंह, प्यारेलाल ओझा आदि थे। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान से जुड़े कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसेवा संकल्प अभियान की क्षेत्रीय बैठक में जुटे भाजपा कार्यकर्ता