भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ रुपये का नोटिस

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

--उमर ने भाजपा पर सरकार गिराने की साजिश रचने का लगाया था आरोप --भाजपा ने

भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ रुपये का नोटिस

जम्मू, एजेंसी। भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने सोमवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को 100 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा। यह नोटिस अब्दुल्ला के उस बयान के बाद भेजा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ने उनकी सरकार गिराने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को नकद और मंत्री पद का लालच देकर खरीदने की कोशिश की थी। इन आरोपों को झूठा, बेबुनियाद और मानहानि करने वाला बताते हुए भाजपा ने सात दिनों के भीतर लिखित रूप में आरोप वापस लेने और बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर सिविल और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग वाला मानहानि का मुकदमा भी शामिल है।

ये आरोप लगाए थे

तीन पन्नों के इस नोटिस के अनुसार, अब्दुल्ला ने आरोप लगाया था कि भाजपा के पदाधिकारियों ने जम्मू क्षेत्र के कुछ नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायकों से संपर्क किया था और उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए 20-30 करोड़ रुपये, मंत्री पद और राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव दिया था।

भाजपा का ‘लव लेटर’ मिला : उमर

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे एक वकील से पत्र मिला है। मैं इसे बहुत बड़ा सम्मान मानता हूं, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में मैं अकेला ऐसा राजनेता हूं, जिसे भाजपा ने इस तरह का ‘लव लेटर’ भेजा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को क्यों कानूनी नोटिस भेजा?
भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस भेजा है क्योंकि उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाए थे कि भाजपा ने उनकी सरकार गिराने के लिए विधायकों को खरीदने की कोशिश की थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।