BJP Second Candidate List Union ministers ex-CM royal family scions Big names in BJP 2nd list - India Hindi News BJP 2nd List: केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, शाही परिवार के वंशज; बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कई बड़े नाम, India Hindi News - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsBJP Second Candidate List Union ministers ex-CM royal family scions Big names in BJP 2nd list - India Hindi News

BJP 2nd List: केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, शाही परिवार के वंशज; बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कई बड़े नाम

Bjp 2nd candidates list: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से जारी नई सूची में 13 ऐसे नाम हैं, जिसमें केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और शाही परिवार के वंशज हैं। इन नामों पर एक नजर डालते हैं।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 13 March 2024 10:25 PM
share Share
Follow Us on
BJP 2nd List: केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, शाही परिवार के वंशज; बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कई बड़े नाम

BJP Second Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी की। भाजपा ने दूसरी सूची में 72 दिग्गजों को 2024 के चुनावी मैदान में उतारा है। इस लिस्ट में नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर समेत कई राजनेताओं के नाम हैं। वहीं, कुछ दिग्गजों के नाम काट दिए गए हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम प्रताप सिम्हा का है, जिनके विजिटर पास पर संसद सुरक्षा में चूक हुई थी। नई सूची में 13 ऐसे नाम हैं, जिसमें केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और शाही परिवार के वंशज हैं। इन नामों पर एक नजर डालते हैं।

13 मार्च को भाजपा ने 10 राज्यों से 72 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। जिसमें कर्नाटक और महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 20-20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले 2 मार्च को सत्तारूढ़ दल भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह का नाम शामिल है। हालांकि पहली लिस्ट में शामिल दो ने बाद में नामांकन वापस ले लिया और अभी यह घोषणा की जानी बाकी है कि उनके स्थान पर कौन चुनाव लड़ेगा?

पहली सूची की तरह, दूसरी सूची में भी कई हाई-प्रोफाइल नाम शामिल हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री और शाही परिवार के वंशज शामिल हैं। इनके नामों पर एक नजर डालते है:

नाम लोकसभा सीट राज्य
नितिन गडकरी (केंद्रीय मंत्री) नागपुर महाराष्ट्र
पीयूष गोयल (केंद्रीय मंत्री) मुंबई उत्तर महाराष्ट्र
भारती प्रवीन पवार(केंद्रीय मंत्री)  दिंडोरी महाराष्ट्र
प्रह्लाद जोशी (केंद्रीय मंत्री) धारवाड़ कर्नाटक
बसवराज बोम्मई (पूर्व मुख्यमंत्री) हावेरी कर्नाटक
शोभा करंदलाजे (केंद्रीय मंत्री) बेंगलुरु उत्तर कर्नाटक
तेजस्वी सूर्या (यूथ विंग अध्यक्ष) बेंगलुरु दक्षिण कर्नाटक
यदुवीर कृष्णदत्त चामराज (मैसूर शाही परिवार)  मैसूर कर्नाटक
अनुराग ठाकुर (केंद्रीय मंत्री) हमीरपुर हिमाचल प्रदेश
कीर्ति सिंह देबवर्मा (त्रिपुरा शाही परिवार) त्रिपुरा ईस्ट त्रिपुरा
त्रिवेंद्र सिंह रावत (पूर्व मुख्यमंत्री) हरिद्वार उत्तराखंड
मनोहर लाल खट्टर (पूर्व मुख्यमंत्री) करनाल हरियाणा
राव इंदरजीत सिंह यादव (केंद्रीय मंत्री) गुरुग्राम हरियाणा

गौरतलब है कि आम चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है और भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा आने वाले कुछ दिनों में आदर्श आचार संहिता जारी करने की उम्मीद है। भाजपा केंद्र में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीत की हैट्रिक का लक्ष्य बना रहे हैं।