भाजपा अनुसूचित मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हल्द्वानी प्रकरण पर बयानों को लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने नाराजगी जताई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदेश मंत्री प्रकांत कुमार ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की बयानबाजी से दलित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन

हल्द्वानी प्रकरण मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मामले में नेता प्रतिपक्ष द्वारा झूठ बोलने और दलित समाज की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। मंगलवार को रेलवे मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय के समक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रकांत कुमार ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा हल्द्वानी प्रकरण को लेकर जिस प्रकार की बयानबाजी की गई है, उससे अनुसूचित समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि समाज और विशेष रूप से अनुसूचित वर्ग के लोगों के सम्मान से जुड़े संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।युवा

मोर्चा प्रदेश संयोजक अक्षय खैरवाल ने कहा कि भाजपा के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। किसी भी समाज या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा, सागर शर्मा, खुमेंद्र सिंह, राहुल चंचल, हर्ष पाल, अमित कंडारी, महेश पांडेय, प्रवीण कुमार, सूरज कुमार आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा अनुसूचित मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन