ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशBJP का दावा- बंगाल में प्रशांत किशोर ने छोड़ दिया ममता बनर्जी का साथ, बोली- यह बहुत कुछ कहता है

BJP का दावा- बंगाल में प्रशांत किशोर ने छोड़ दिया ममता बनर्जी का साथ, बोली- यह बहुत कुछ कहता है

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मुख्य सलाहकार के रूप में अपनी नियुक्ति को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर चर्चा में हैं। आज सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने उनपर कटाक्ष किया है। बीजेपी ने कहा...

BJP का दावा- बंगाल में प्रशांत किशोर ने छोड़ दिया ममता बनर्जी का साथ, बोली- यह बहुत कुछ कहता है
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Tue, 02 Mar 2021 04:39 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मुख्य सलाहकार के रूप में अपनी नियुक्ति को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर चर्चा में हैं। आज सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने उनपर कटाक्ष किया है। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस नेता को ज्वॉइन करने के लिए पीके ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अध्यक्ष ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में कहा, "प्रशांत किशोर ने दीदी (ममता बनर्जी) को भी छोड़ दिया है। चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले ही उनका सबसे बड़ा सलाहकार किसी और से जुड़ गया है। यह बहुत कुछ कहता है।"

आपको बता दें कि प्रशांत किशोर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी के लिए एक महत्वपूर्ण चुनावी रणनीतिकार के रूप में काम कर रहे हैं। बंगाल में 27 मार्च से वोटिंग शुरू होने वाली है। आठ चरणों में मतदान होंगे। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों मे अलग-अलग विधानसभा चुनावों में कई भाजपा विरोधी दलों के लिए काम किया है।

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर पंजाब में कैबिनेट मंत्री: महज 1 रुपए होगा वेतन, जानिए और क्या मिलेंगी सुविधाएं 

अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने अक्सर यह दावा किया है कि भगवा पार्टी 294 सीटों वाली बंगाल विधानसभा में 200 से अधिक सीटें जीतेगी। इस बीच संबित पात्रा ने दावा किया कि हर कोई अब इसे स्वीकार कर रहा है और "तथाकथित राजनीतिक सलाहकार" को भी यह भी एहसास हो गया।

 

आपको बता दें कि प्रशांत किशोर अब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार होंगे। पंजाब कैबिनेट ने उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी। पीके को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। प्रशांत किशोर की यह नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को सफलता दिलाने के लिए पार्टी की रणनीति बनाने में जुटे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट करके यह जानकारी दी। अमरिंदर ने कहा, ''यह बताते हुए खुश हूं कि प्रशांत किशोर अब मेरे प्रधान सलाहकार होंगे। पंजाब के लोगों की बेहतरी के लिए साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं।''

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें