BJP बोली- महाराष्ट्र में 'महावसूली अघाड़ी' सरकार, शरद पवार किस मजबूरी में कर रहे देशमुख का बचाव?
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में भी एक 'खेला' हो रहा है। आपको बता...

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में भी एक 'खेला' हो रहा है। आपको बता दें कि बंगाल चुनाव में टीएमसी ने 'खेला होबे' का नारा दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने अभी महाराष्ट्र एटीएस का प्रेस कॉन्फ्रेंस देखा। उसमें सिर्फ बयान जारी किया गया। एक भी सवाल नहीं लिया गया। आखिर महाराष्ट्र में चल क्या रहा है? वहां विकास नहीं वसूली हो रही है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा महाराष्ट्र सरकार को 'महावसूली अघाड़ी' सरकार करार दिया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महिला आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के पत्र का हवाला देते हुए उद्धव सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रश्चिम शुक्ला सिविल डिफेंस में डाल दिया गया था। वह इतनी प्रताड़ित हुई थीं कि अंत में डेप्युटेशन पर सीआईएसएफ में चली गईं।
Who is running the show of Maharashtra? Is it the most confused govt in the history of Maharashtra? What is the political direction of this 'vasooli' Aghadi? Sharad Pawar enjoys political credibility but under what compulsion is he defending Anil Deshmukh: RS Prasad, BJP pic.twitter.com/uZHs1EEMcB
केंद्रीय मंत्री ने शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन से कई सवाल पूछे। उन्होंने पूछा महाराष्ट्र का शो कौन चला रहा है? क्या यह महाराष्ट्र के इतिहास की सबसे कन्फ्यूज्ड सरकार है? वसूली ’अघडी की राजनीतिक दिशा क्या है? साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शरद पवार को राजनीतिक विश्वसनीयता हासिल है लेकिन वह किस मजबूरी में अनिल देशमुख का बचाव कर रहे हैं।
आपको बताते चलें कि मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो मिलने के बाद मानो महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस मामले में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी सचिन वाझे को एनआईए ने गिरफ्तार भी कर लिया है। इतना ही नहीं, हाल ही में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने 100 करोड़ रुपए की उगाही का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।


