भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

अमेठी। रविवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्या एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत

अमेठी। रविवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्या एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आए। अमेठी बाईपास पर पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष अन्जू कसौधन, घनश्याम चौरसिया सहित सैकड़ों लोगों ने उनका बुके देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां से नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष ने पौधरोपण किया। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा तीसरी बार प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। विपक्षी पार्टियां आपस में बिखरी हुई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा 27 के चुनाव में भी‌ जीत का परचम लहराएगी।

इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने आरएसएस कार्यालय बेनीपुर तथा वन विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।