संसद से लेकर संगठन तक के लिए भाजपा में बड़ी कवायद

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

संसद से लेकर संगठन तक के लिए भाजपा में बड़ी कवायद -------------------------------------प्रधानमंत्री मोदी के साथ नवीन, शाह व संतोष की बैठक -महिला आरक्षण विधेयक के लिए अब 36 के आंकड़े का खेल-पवार,...

 संसद से लेकर संगठन तक के लिए भाजपा में बड़ी कवायद

संसद से लेकर संगठन तक के लिए भाजपा में बड़ी कवायद ------------------------------------ -प्रधानमंत्री मोदी के साथ नवीन, शाह व संतोष की बैठक

-महिला आरक्षण विधेयक के लिए अब 36 के आंकड़े का खेल

-पवार, स्टालिन, अखिलेश के साथ छोटे दलों पर नजर

----------------------------

रामनारायण श्रीवास्तव

नईदिल्ली। विशेष संवाददाता

संसद के मानसून सत्र और पार्टी के नए केंद्रीय संगठन के लिए भाजपा नेतृत्व की कवायद तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बुधवार रात को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह व संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने अहम बैठक की है। इसके पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अमित शाह के साथ अलग अलग बैठकें हुई थीं।

संसद सत्र को लेकर अहम है बैठक

सोमवार से शुरू हो रहे संसद सत्र और भाजपा संगठन को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने कवायद तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सत्र के पहले बुधवार शाम को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह व महामंत्री संगठन बी एल संतोष के साथ लंबी बैठक की है। सूत्रों के अनुसार बैठक में संसद सत्र के लिए भावी ऐजेंडे खासकर महिला आरक्षण संशोधन विधेयक व परिसीमन विधेयक के लिए आवश्यक संख्या बल जुटाने और अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढावा चोरी को लेकर प्रभावी कार्रवाई को लेकर चर्चा रही है। बैठक में हाल में संघ की बैठक से लौटे बी एल संतोष का रहना भी महत्वपूर्ण है।

महिला आरक्षण विधेयक के लिए तैयारी

सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेतृत्व ने संसद सत्र में लोकसभा में दो तिहाई बहुमत हासिल करने को लेकर भी मौजूदा स्थितियों की चर्चा की है। बीते बजट सत्र में सरकार को इस विधेयक पर 298 वोट मिले थे, जिसमें राजग के 293 सांसदों के साथ पांच अतिरिक्त वोट थे। 543 सदस्यीय सदन में दो तिहाई बहुमत के लिए 360 का आंकड़ा चाहिए। बीते सत्र से अभी तक सरकार के साथ तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए 20 सांसदों व शिवसेना यूबीटी से अलग हुए छह सांसदों का समर्थन जुड़ा है। सरकार का समर्थन इससे 324 का हो गया है। अब केवल 36 सांसदों का समर्थन जुटाना बाकी है।

नंबर गेम पर भी चर्चा

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के साथ बैठक में शरद पवार व एकनाथ शिंदे के साथ हुई बैठक के साथ द्रमुक नेता स्टालिन से मिले संकतों पर भी चर्चा हुई है। एकनाथ शिंदे ने एक दिन पहले अमित शाह से मुलाकात की थी। सपा के साथ भी सरकार का संपर्क बना हुआ है और अन्य छोटे दलों, आप (3), झामुमो(3), राजद(4) आदि के साथ भी संपर्क संवाद है। राकांपा (एसपी) के आठ सांसद हैं और इनका समर्थन मिलता तो सरकार के पास समर्थन 324 से बढ़कर 332 हो जाएगा। द्रमुक के 22 सांसदों की स्थिति साफ होने पर आंकड़ा 354 हो जाता है। उस स्थिति में छोटे दल सरकार को दो तिहाई का आंकड़ा दिला सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि सपा को लेकर भी अंदरूनी तौर पर काम हो रहा है और नेशनल कांफ्रेंस (2) के साथ भी संपर्क है।

मंदिर और उपचुनाव पर फीडबैक

सूत्रों के अनुसार बैठक में भाजपा की नई टीम, राम मंदिर पर संघ से लेकर पार्टी का फीडबैक, उपचुनाव की स्थिति आदि पर भी चर्चा हुई है।

-----------------------------

सवाल और जवाब

भाजपा ने संसद सत्र के लिए कौन-सी बैठकें की हैं?
भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ नितिन नवीन, अमित शाह व बी एल संतोष की बैठक आयोजित की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसंसद से लेकर संगठन तक के लिए भाजपा में बड़ी कवायद