सेवा संकल्प अभियान पर भाजपा की कार्यशाला

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

साहिबगंज में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने की अपील की। पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने मोदी की 25 सालों की सेवा पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं में उत्साह और प्रतिबद्धता देखने को मिली।

सेवा संकल्प अभियान पर भाजपा की कार्यशाला

साहिबगंज। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोमवार को स्थानीय उत्सव हॉल में पार्टर्ी के जिलाध्यक्ष गौतम यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदरणीय मनोज कुमार सिंह मौजूद थे। कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो, जिला प्रभारी अमृत पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद तिवारी, कृपानाथ मंडल एवं धर्मेंद्र कुमार मौजूद थे। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला प्रभारी ने संगठन की आगामी कार्ययोजना तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

पूर्व विधायक अनंत ओझा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित 25 सालों की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अभियान को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से सक्रिय एवं समर्पित भूमिका निभाने की अपील की। कार्यशाला में जिला टोली, मंडल टोली, सभी 17 मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी तथा अभियान के सभी संयोजकगण मौजूद थे। बैठक में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों व आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री धनंजय कुमार मंडल ने किया। वहीं जिला महामंत्री सालखू सोरेन ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं में सेवा संकल्प अभियान को लेकर उत्साह, ऊर्जा और प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से देखने को मिली。

सामान्य प्रश्न

✦भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला कहां आयोजित की गई?−
यह कार्यशाला साहिबगंज में आयोजित की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसेवा संकल्प अभियान पर भाजपा की कार्यशाला