जिले में 7 अक्टूबर को भाजपा निकालेगी सेवा ज्योति यात्रा

हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

जिले में 7 अक्टूबर को भाजपा निकालेगी सेवा ज्योति यात्रा जिले में 7 अक्टूबर को भाजपा निकालेगी सेवा ज्योति यात्रा

जिले में 7 अक्टूबर को भाजपा निकालेगी सेवा ज्योति यात्रा

खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा द्वारा विस्तृत रूपरेखा, यात्रा के मार्ग, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, एकत्रीकरण, यातायात एवं कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं की हुई महत्वपूर्ण बैठक में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने तथा सभी मंडलों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार आगामी 7 अक्टूबर को शहीद प्रभु नारायण चंद्रशेखर नर्सिंग कॉलेज, परमानंदपुर, खगड़िया में कार्यकर्ताओं एवं आमलोगों का एकत्रीकरण होगा।

सभी प्रतिभागियों को सुबह 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद वहां से सेवा ज्योति/मशाल के साथ यात्रा परमानंदपुर चौक के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के दौरान सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके उपरांत परमानंदपुर चौक पर ज्योति/मशाल स्थापित किया जाएगा। बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। यात्रा के दौरान यातायात, पार्किंग, पेयजल, मंच, ध्वनि व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा करने पर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी मंडलों से निर्धारित संख्या में कार्यकर्ता समय पर एकत्रीकरण स्थल पर पहुंचेंगे तथा यात्रा को अनुशासित एवं व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। बैठक में उपस्थित नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजिले में 7 अक्टूबर को भाजपा निकालेगी सेवा ज्योति यात्रा