सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा कई कार्यक्रम का करेगी आयोजन
हजारीबाग में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता दीपक प्रकाश ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे, जैसे ड्राइंग प्रतियोगिता और मशाल जुलूस। कार्यशाला में कई पदाधिकारी मौजूद थे।

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। सेवा संकल्प अभियान की सफलता को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के विधायक सेवा कार्यालय में जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की शक्ति तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत बूथ स्तर पर 14 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें आशीर्वाद का एक दिया, बच्चों के लिए ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता, नमो सेवा गाथा, आंगनबाड़ी सेविकाओं का सम्मान, रंगोली प्रतियोगिता, मशाल जुलूस और विकसित भारत संकल्प जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।कार्यशाला
का संचालन जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद ने किया। मंडल स्तर पर 9 से 12 सितंबर तक कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में विधायक रोशन लाल चौधरी, प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, हरि श्रीवास्तव सहित जिला व सभी 29 मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


