2027 में महिलाओं को 33% टिकट देगी भाजपा : सरोज कुशवाहा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने शुक्रवार को मेरठ में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी की रणनीति साझा की। उन्होंने विपक्ष पर हमलावर होते हुए महिला सशक्तिकरण और 33 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को टिकट देने का वादा किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ललिता गौतम हत्याकांड और राम मंदिर में चढ़ावे चोरी के विषयों पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

 2027 में महिलाओं को 33% टिकट देगी भाजपा : सरोज कुशवाहा

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने शुक्रवार को मेरठ दौरे के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी की स्पष्ट रणनीति साझा की। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार के संकल्प को दोहराया। उधर, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर कहा कि यह विषय अब जांच का है। इसमें सब कुछ साफ हो जाएगा। सरोज कुशवाहा ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने घोषणा की कि पार्टी महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटों पर टिकट देगी। उन्होंने कहा, राजनीति में महिलाओं की भूमिका अहम होगी। वे आश्वस्त हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कमिटमेंट किया है, वह जरूर पूरा होगा। सदन में महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी。

विपक्ष पर बोला तीखा हमला, पीडीए को बताया छलावा

​अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को सरोज कुशवाहा ने सिरे से खारिज करते हुए इसे हवा में करार दिया। उन्होंने सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा का पीडीए वास्तविकता है, जबकि सपा के पीडीए में केवल एक जाति और एक परिवार का वर्चस्व रहता है। अखिलेश यादव के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और जनता उनकी हकीकत जानती है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पूर्ववर्ती सरकारों में आधी आबादी (महिलाओं) की स्थिति अत्यंत दयनीय थी।

ललिता गौतम हत्याकांड और राम मंदिर पर स्पष्ट किया रुख

​मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और जांच के बाद सब कुछ दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

‘चौका से चौकी’ तक महिलाओं की उड़ान

​प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि जिस देश और घर की महिलाएं खुशहाल होती हैं, वहां प्रगति निश्चित है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने ‘चौका से चौकी’ तक की चुनौतीपूर्ण यात्रा सफलतापूर्वक तय की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर से अभियान शुरू करें ताकि 2027 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत दर्ज की जा सके।

सवाल-जवाब

भाजपा ने महिलाओं के लिए कितनी प्रतिशत सीटों पर टिकट देने की घोषणा की है?
भाजपा ने महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटों पर टिकट देने की घोषणा की है।
Rakesh Priyadarshi

लेखक के बारे में

Rakesh Priyadarshi

शॉर्ट बायो :

राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।


विजन

सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News2027 में महिलाओं को 33% टिकट देगी भाजपा : सरोज कुशवाहा