संत रविदास के आदर्श को जीवन में उतारें युवा
हिन्दुस्तान, बस्ती
संत रविदास महाराज की जयंती पर भाजपा का संकल्प रथ यात्रा दौलतपुर के मुड़बरा चिंता पहुंची। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि यह यात्रा वाराणसी की जन्मभूमि से शुरू हुई है और पूरे देश में चल रही है। संत रविदास के विचार मानवता और समानता पर आधारित हैं।

बस्ती, निज संवाददाता। संत रविदास महाराज की जयंती पर भाजपा का संकल्प रथ यात्रा बुधवार को साऊंघाट की ग्राम पंचायत दौलतपुर के राजस्व गांव मुड़बरा चिंता पहुंची। यहां पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कलश कलश प्राप्त किया। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि यह अभियान संत रविदास महाराज की जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से शुरू हुआ। यह समूचे देश और उत्तर प्रदेश में चल रहा है। संत रैदास भक्ति काल के महान संत और समाज सुधारक थे। उनके विचार मानवता, समानता, भाईचारे और कर्म की महानता पर आधारित हैं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख साऊंघाट अभिषेक कुमार, विनय यादव, कर्मेंद्र चौहान, विद्यामणि सिंह, प्रमोद पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव, राजेश पाल चौधरी, हरीश सिंह, दिलीप पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।


