गुरु रविदास जयंती वर्ष पर भाजपा का समरसता संकल्प

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

भाजपा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर 'समरसता संकल्प अभियान' के तहत बौगला में कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने गुरु रविदास के विचारों को अपनाने और सामाजिक समरसता के लिए संकल्प लिया।

गुरु रविदास जयंती वर्ष पर भाजपा का समरसता संकल्प
गुरु रविदास जयंती वर्ष पर भाजपा का समरसता संकल्प

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत रविवार को बौगला में कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। वक्ताओं ने संत गुरु रविदास के विचारों को समाज में अपनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और समानता का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल, प्रदेश महामंत्री रविंद्र वाल्मीकि, राज्य मंत्री डॉ. सुरेंद्र मोघा, राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान, प्रदेश कार्यालय प्रभारी दयाराम, प्रदेश महामंत्री विनोद लक्खा, प्रदेश कोषाध्यक्ष जॉनी केसरिया, प्रदेश मंत्री संजीव कुमार और प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र प्रधान मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगुरु रविदास जयंती वर्ष पर भाजपा का समरसता संकल्प