जनसुनवाई में रखी सड़क, जलापूर्ति और सीवर की समस्या
नई दिल्ली में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सड़क, स्वच्छता, जलापूर्ति, सीवर, बिजली, यातायात के मुद्दे उठाए। सांसद ने अधिकारियों से समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, एवं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसंपर्क का महत्व बताया।

नई दिल्ली, प्रसं। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ।इसमें सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में लोगों ने सड़क, स्वच्छता, जलापूर्ति, सीवर, बिजली व्यवस्था, यातायात, अतिक्रमण, व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी समस्याओं के साथ प्रशासनिक मामलों को उठाया। सांसद ने संबंधित अधिकारियों व विभागों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा और जनसंपर्क भाजपा की राजनीति का मूल आधार है। जनसुनवाई जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं।
इससे लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के सुझाव और शिकायतें शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक उत्तरदायी और जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।-----


