जगतपुर सभा के लिए गांव-गांव जनसंपर्क
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की 7 अक्टूबर को वाराणसी के रोहनिया में होने वाली जनसभा की तैयारियों में तेजी लाई गई है। मंत्री, विधायक और पार्टी नेता गांवों में जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। छोटे-बड़े सैकड़ों होर्डिंग लगाई जा रही हैं, जिनमें सरकार की योजनाओं का उल्लेख है।

वाराणसी, हिटी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की 7 अक्टूबर को रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज में होने वाली जनसभा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से वाराणसी पहुंच रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा के स्वागत की तैयारियां भाजपा ने तेज कर दी हैं। जिला, महानगर और मंडल स्तर की बैठकों के बाद अब पार्टी ने सभा की सफलता के लिए व्यापक जनसंपर्क शुरू किया है। भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी आसपास के गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नितिन नवीन के स्वागत में क्षेत्र में छोटी-बड़ी सैकड़ों होर्डिंग लगाई जा रही हैं। इनमें स्वागत संदेश के साथ सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है।


