डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने नई टीम को दी बधाई
हिन्दुस्तान, दरभंगा
दरभंगा के राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि नई टीम संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी। डॉ. गुप्ता ने बिहार से कुछ नेताओं को जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

दरभंगा। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा पर राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा नई टीम के गठन से संगठन को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। राष्ट्रीय टीम में बिहार से सिद्धार्थ शंभू, शिवेश राम एवं ऋतुराज सिन्हा को जिम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।


