भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का भव्य स्वागत, 2027 के लिए भरी हुंकार
भाजपा के नव नियुक्त कानपुर-बुंदेलखण्ड क्षेत्र के अध्यक्ष रामकिशोर साहू का कालपी में स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। साहू ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी का आह्वान किया और बुंदेलखण्ड की सभी सीटें जीतने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

कालपी। संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का गुरुवार को बुन्देलखण्ड के प्रवेश द्वार कालपी में प्रथम आगमन पर स्वागत हुआ। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. अरुण मेहरोत्रा के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।स्वागत के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय परिचय प्राप्त किया। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया और बुन्देलखण्ड की सभी सीटें जीतने का संकल्प दोहराया। साहू ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा हर बूथ पर विजय हासिल करेगी।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, अमित पाण्डेय, आशुतोष मिश्रा, संजय सविता, संजय सोनकर, भारत सिंह यादव, सुनील पटवा, नकुल वर्मा, हर्षित खन्ना, देवेन्द्र गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह जादौन, भगवान दास खटिक, दिनेश चौधरी, रामसिंह बरौनियां, कुंवर सिंह परासन, आकाश द्विवेदी, रविन्द्र सिंह खटोले, भारत भूषण, विनोद खत्री, सन्दीप शर्मा, राकेश पुरवार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर भारी उत्साह देखा गया।


