तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, सपा की सैफई वापसी तय: केशव प्रसाद

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और राजद

तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, सपा की सैफई वापसी तय: केशव प्रसाद

लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और राजद पर करारा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि सपा और राजद दोनों दलों की राजनीतिक कुंडली एक सरीखी है। मसलन, चाल, चरित्र और चेहरे में दोनों एक-दूसरे को ज़बरदस्त मात देते हैं, क्योंकि दोनों जंगलराज, गुंडाराज, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति के ही प्रतीक हैं। उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के साथ ही सपा की ‘सैफई वापसी’ सुनिश्चित है。

बिहार विधानसभा चुनाव

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में सपा का एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं था। इसके बावजूद सपा बहादुर अखिलेश यादव वहां अखाड़े में उतर गए। उनका आचरण जनता ने देखा। भाजपा को हराने का सपना देखने वाली राजद-कांग्रेस-सपा की तिकड़ी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तब के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अजेय विजेता जोड़ी ने जनता के आशीर्वाद से सूपड़ा ही साफ कर दिया।

भाजपा की भूमिका

बतौर प्रभारी, बिहार की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को पार्टी नेतृत्व ने अब उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। महज उनके उत्तर प्रदेश आगमन से ही सपाई ‘सन्न’ हैं। आधुनिक राजनीति के चाणक्य और देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के उत्तर प्रदेश आगमन के बाद सपा का क्या हाल होगा?

प्रश्नोत्तरी

✦केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और राजद पर किस प्रकार का हमला बोला है?−
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा और राजद दोनों दलों की राजनीतिक कुंडली एक जैसी है तथा दोनों जंगलराज, गुंडाराज, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति के प्रतीक हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, सपा की सैफई वापसी तय: केशव प्रसाद