22 को होगा भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, तैयारियों पर हुई चर्चा
22 को होगा भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, तैयारियों पर हुई चर्चा 22 को होगा भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, तैयारियों पर हुई चर्चा 22 को होगा भाजपा का बू

हरदोई। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 22 जुलाई को जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय हरदोई में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सम्मेलन की रूपरेखा, संगठनात्मक दायित्वों एवं कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक अभियान के रूप में लिया गया है। बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय का सबसे सशक्त आधार भी बूथ अध्यक्ष ही बनेंगे।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ तक संगठन की सक्रियता सुनिश्चित करते हुए सम्मेलन को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाया जाए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 18 जुलाई को मंडल स्तरीय तैयारी बैठकें आयोजित की जाएंगी। बूथ अध्यक्षों की सक्रिय भूमिका संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सतेंद्र राजपूत, ओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, महेंद्र सोनी, अलका गुप्ता, अजय शुक्ला, शिवराज बाबा, आकाश सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला मंत्री सत्यम शुक्ला रहे।


