कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले उठा रहे सवाल

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव डॉ. अरुण सिंह ने राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने पहले राम मंदिर को लेकर सवाल उठाए थे। अब सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एसआईटी जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले उठा रहे सवाल

राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अरुण सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के जो लोग आज राम मंदिर को लेकर सवाल उठा रहे हैं, यही वे लोग हैं जिन्होंने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं और भगवान राम को काल्पनिक बताया था। ऐसे लोग अब राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को हवा देने का प्रयास कर रहे हैं। डॉ. अरुण सिंह ने राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एसआईटी जांच कर रही है।

जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। राम मंदिर का निर्माण समाज और कारसेवकों के लंबे संघर्ष का परिणाम है। ऐसे विषयों पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।