देश को अस्थिर करना चाहते हैं राहुल गांधी: अरूण सिंह
मिर्जापुर, संवाददाता। भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस के पूर्व

मिर्जापुर, संवाददाता। भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया। कहाकि वे अनपढ़ों जैसी बात कर रहे है। देश में चुनाव कराने की सबसे अहम जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग निभा रहा है। निर्वाचन आयोग पर गलत आरोप लगा रहे है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से दी गई चुनौती के संबंध में कहाकि अब अखिलेश यादव को तय करना है कि वे अयोध्या से योगी के सामने चुनाव लड़ें, अन्यथा उन्हें भगोड़ा माना जाएगा। वे भाजपा के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।उन्होंने
अरुण सिंह ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार देश के विकास को गति देने तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मौके पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा व वीरेंद्र प्रताप यादव मौजूद रहे।

