एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस : राजेश ठाकुर

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस : राजेश ठाकुर एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस : राजेश ठाकुर एमएमडीआर संशोधन बिल

एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस : राजेश ठाकुर

चास, प्रतिनिधि। केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड की खनिज संपदा को पूंजीपतियों के हित में इस्तेमाल करना चाहती है। राज्य के खनिज संसाधनों और राजस्व अधिकारों पर प्रतिकूल असर डालने वाले संशोधन बिल का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। उक्त बातें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मंगलवार को बोकारो परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि संशोधन बिल को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। कांग्रेस किसी भी सूरत में इसे स्वीकार नहीं करेगी और इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आम जनता के हितों की अनदेखी कर पूंजीपतियों के संरक्षण में लगी है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर छात्रों को भी दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया। ठाकुर ने नौकरी रद्द होने के मामले में छात्रों से झारखंड सरकार पर भरोसा रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में मजबूती से अपना पक्ष रखेगी और किसी भी परिस्थिति में छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संशोधित एमएमडीआर विधेयक लागू होने से झारखंड के खनिज संसाधनों और राजस्व अधिकारों को नुकसान पहुंचेगा। उनके अनुसार राज्य को प्रतिवर्ष करीब 14 हजार करोड़ रुपये तक के राजस्व का नुकसान हो सकता है। इसका सीधा असर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्यों के संवैधानिक अधिकारों को सीमित करने का प्रयास कर रही है। इसके विरोध में कांग्रेस 27 अगस्त से सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देगी और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगी। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष जवाहरलाल माहथा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस : राजेश ठाकुर