प्रदर्शन पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने कांग्रेस को हाशिए पर बताया और कहा कि चुनावों के नजदीक आने पर ही वे सक्रिय हुए हैं। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व में 2027 के चुनावों में दो-तिहाई बहुमत की उम्मीद जताई।

हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में हाशिए पर खड़ी है। चार साल से अधिक समय तक कांग्रेस नेताओं को जनता की याद नहीं आई, लेकिन चुनाव नजदीक आते ही वे सक्रिय होने लगे हैं। तिवारी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पहले उसे अपने संगठन के भीतर एकराय कायम करनी चाहिए। कांग्रेस के कई नेता मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं, जबकि पार्टी के भीतर ही नेतृत्व को लेकर असमंजस की स्थिति है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में फिर दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।


