कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति से देश का विभाजन हुआ: अविनाश
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवसकांगे्रस की तुष्टिकरण नीति से देश का विभाजन हुआभाजपा कार्यालय पर विभाजन में बलिदान हुये लोगों का स्मरण फोटो 10परि

फर्रुखाबाद, संवाददाता।भाजपा ने पार्टी कार्यालय आवास विकास में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। मुख्य अतिथि एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने विभाजन के दौरान विस्थापित हुए लोगों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय देशवासियों को कई तरह की पीड़ाओं का सामना करना पड़ा। जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा कि यह दिवस हमें इतिहास की उन घटनाओं को याद करने का अवसर देता है जिनसे देश और समाज ने गहरी पीड़ा झेली। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि 15 अगस्त को हम सभी लोग धूमधाम से मनाते हैं लेकिन 14 अगस्त का वह दिन जब भारत के विभाजन का निर्णय हुआ था उस समय न जाने कितने लोगों ने पीड़ा सहन की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति के कारण देश का विभाजन हुआ और भारत बटवारे का दंश आज भी झेल रहा है। विधायक सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर ने भी विचार रखे। इस मौके पर भूदेव सिंह राजपूत, दिनेश कटियार, अरविंद प्रताप सिंह, कुलदीप गंगवार, वीरेंद्र सिंह राठौर, अभिषेक त्रिवेदी, डॉ.वीके गंगवार, अमरदीप दीक्षित, हिमांशु गुप्ता, रमला राठौर, शिवांग रस्तोगी आदि की उपस्थिति रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने काली पट्टी बांधकर पार्टी कार्यालय से आवास विकास तिराहे तक मौन जुलूस निकाला।

