विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-14purn13-जिला भाजपा कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाते हुए पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी द

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में विधायक विजय खेमका ने भारत के विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लाखों निर्दोष भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विभाजन विभीषिका हमें स्मरण कराती है कि लाखों लोगों को विस्थापन, हिंसा और अपार पीड़ा झेलनी पड़ी। विभाजन के दौरान लाखों लाख भारतीयों की जान गई। करीब डेढ़ करोड़ लोग बेघर हुए। बड़ी संख्या में माताओं-बहनों को अमानवीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। विधायक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन की त्रासदी के इतिहास से सीख लेने के लिए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा की ताकि कोई भी कभी इसकी कल्पना भी नहीं करे।

भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, एकता और अखंडता को सर्वोच्च रखते हुए जनता के बीच सत्य एवं तथ्यों को रखें। घर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नगर मध्य मंडल द्वारा शहर के महबूब खां टोला मां काली मंदिर से बाबू वीरकुंवर सिंह स्मारक तक भव्य तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ विधायक विजय खेमका भी शामिल हुए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित