भाजपा की ताकत बूथ का कार्यकर्ता, डिजिटल रूप से सशक्त बनाना प्राथमिकता

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

15 एसआईडीडी 11: भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय

भाजपा की ताकत बूथ का कार्यकर्ता, डिजिटल रूप से सशक्त बनाना प्राथमिकता

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम जनपद आगमन पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मंडलों से पहुंचे बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वागत के बाद भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने व डिजिटल लर्निंग के माध्यम से उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाने पर विशेष जोर दिया।

संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता

उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और बदलते समय में प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं का तकनीकी रूप से प्रशिक्षित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डिजिटल लर्निंग से जुड़े कार्यकर्ता संगठन की योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा सकेंगे। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। वह अपने क्षेत्र की परिस्थितियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से सीधे जुड़ा रहता है और हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने जिलाध्यक्ष से नियमित रूप से मंडल अध्यक्षों के साथ संवाद कर प्रत्येक मंडल की गतिविधियों की समीक्षा करने और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने को कहा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे। बैठक में फूलचंद जायसवाल, साधना चौधरी, आशीष शुक्ल, पवन मिश्रा, सच्चिदानंद चौबे, विजयकांत चतुर्वेदी, गोविंद माधव, कन्हैया पासवान, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

भाजपा की आगामी चुनावों में सफलता

इस बार सभी विस क्षेत्रों में परचम लहराएगी भाजपा

जनपद के प्रथम आगमन पर बेलसड़ मोड़, पुलिस बूथ उस्का बाजार, पकड़ी चौराहा, शहर के हाइडिल तिराहा, साड़ी चौराहा पर आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि भाजपा आज कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संघर्ष के बल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा आगामी चुनावों में पांचों विधानसभा में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।

स्वागत के दौरान जाम की स्थिति

जगह-जगह लगा जाम

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम जनपद आगमन पर बुधवार को उस्का से लेकर पार्टी कार्यालय तक भाजपाइयों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। इससे कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई और स्कूली छात्रों व आमजन को परेशान होना पड़ा। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं दिखा।

सामान्य प्रश्न

भाजपा के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष कौन हैं?
भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।