ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशइटली निकले राहुल गांधी तो BJP ने उठाया सवाल, कांग्रेस बोली- नानी से मिलने जाना गलत है क्या?

इटली निकले राहुल गांधी तो BJP ने उठाया सवाल, कांग्रेस बोली- नानी से मिलने जाना गलत है क्या?

एक तरफ जहां किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं तो वहीं केंद्र सरकार के मंत्री और बीजेपी के नेता भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधने से...

इटली निकले राहुल गांधी तो BJP ने उठाया सवाल, कांग्रेस बोली- नानी से मिलने जाना गलत है क्या?
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 28 Dec 2020 12:09 PM
ऐप पर पढ़ें

एक तरफ जहां किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं तो वहीं केंद्र सरकार के मंत्री और बीजेपी के नेता भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधने से नहीं चूकते हैं। राहुल के इटली जाने को लेकर भी इस तरह के तंज शुरू हो गए हैं। इस बीच इसके जवाब में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी अपनी नानी से मिलने गए हैं। क्या यह ग़लत है? व्यक्तिगत दौरे करने का अधिकार सभी को है। भाजपा निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। वे राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं क्योंकि वे केवल एक नेता को निशाना बनाना चाहते हैं। 

बता दें कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज करते हुए कहा था कि- भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए। 

दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विदेश यात्रा पर हैं और पार्टी के स्थापना दिवस पर वो अनुपस्थित रहेंगे। ऐसे में गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, 'भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए।' बता दें कि आज यानी 28 दिसंबर को कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस मनाएगी। कांग्रेस की ओर से अलग-अलग माध्यम से 136वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। हालांकि इस मौके पर राहुल गांधी देश में मौजूद नहीं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें