सामाजिक सौहार्द के मुद्दे पर भाजपा का धरना, कांग्रेस पर लगाया समाज बांटने का आरोप

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

भाजपा ने विकासनगर ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और कांग्रेस पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने सामाजिक सद्भाव और भाईचारे के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी वर्गों को एकजुट करने और जातीय राजनीति के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया, ताकि उत्तराखंड की सामाजिक ताने-बाने को सुरक्षित रखा जा सके।

सामाजिक सौहार्द के मुद्दे पर भाजपा का धरना, कांग्रेस पर लगाया समाज बांटने का आरोप

सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के मुद्दे पर भाजपा ने सोमवार को विकासनगर ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन कर राजनीतिक माहौल गरमा दिया। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर जातिवादी राजनीति के जरिये समाज को बांटने और सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और समरसता से रही है। इस पहचान और सामाजिक ताने-बाने को बनाए रखना केवल सरकार या किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज में एकता और सौहार्द का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान ने कांग्रेस की नीतियों और राजनीतिक कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दलित सम्मान के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस समाज के विभिन्न वर्गों के बीच विभाजन की राजनीति कर सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है। भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की जातीय या सामाजिक विभाजनकारी राजनीति से ऊपर उठकर समाज को एकजुट रखने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस पर मामले को राजनीतिक रंग देने और दलित समाज की भावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस को अपनी कथनी और करनी में अंतर स्पष्ट करना चाहिए। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा हमेशा समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती रही है। उत्तराखंड की सामाजिक एकता और भाईचारे को कमजोर करने वाले किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एकता, भाईचारे और सौहार्द के समर्थन में नारेबाजी भी की। धरना देने वालो में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, संतोष रावत, नीरू, सुरेशानंद बेलवाल, मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, सुखदेव फर्सवाण, ऋषभ अग्रवाल, प्रदीप वर्मा, जिला महामंत्री यशपाल नेगी, विनोद लक्खा, उर्मिला देवी, कविता, कुसुम लता, अनीता, किरन, ममता ठाकुर आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसामाजिक सौहार्द के मुद्दे पर भाजपा का धरना, कांग्रेस पर लगाया समाज बांटने का आरोप