जेपीएससी-जेएसएससी में भ्रष्टाचार के खिलाफ पर भाजपा का हल्ला बोल
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और सरकारी नियुक्तियों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाजपा ने चाईबासा में प्रदर्शन किया। भाजपा ने 3 सूत्री मांगें रखी और कहा कि सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सरकार की विफलता पर चिंता जताई।

चाईबासा, संवाददाता। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और सरकारी नियुक्तियों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाजपा ने शनिवार को चाईबासा में जोरदार प्रदर्शन किया। सर्किट हाउस से हजारों कार्यकर्ता जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लो, जेपीएससी-जेएसएससी में भ्रष्टाचार बंद करो और छात्रों की जायज मांगें माननी होंगी जैसे नारे लगा रहे थे। उपायुक्त कार्यालय पहुंचने के बाद जुलूस धरना-प्रदर्शन और सभा में तब्दील हो गया। भाजपा ने तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। इस दौरान जिला प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन नियुक्ति परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। छात्रों के सवालों का जवाब लाठी, मुकदमे और एफआईआर से नहीं, बल्कि पारदर्शी परीक्षा और निष्पक्ष नियुक्ति से देना होगा。
पूर्व मुख्यमंत्री की टिप्पणी
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि सरकार युवाओं से किए वादे पूरे करने में विफल रही है। गरीब माता-पिता खेती और मजदूरी कर बच्चों को पढ़ाते हैं। बच्चे वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी होती है तो इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि नौकरी योग्यता के आधार पर मिलेगी या पैसे और पहुंच के आधार पर। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
भाजपा के अन्य नेता
जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और जेपीएससी-जेएसएससी सहित सभी नियुक्ति परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जेबी तुबिद ने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों पर निर्णय ले।
सभा में अन्य नेता
पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने कहा कि झारखंड के युवा अपना हक मांग रहे हैं, भीख नहीं। सभा को मालती गिलुवा, विजय गागराई समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। मौके पर भूषण पाट पिंगुआ, चंदन झा, सनी पासवान, हेमंत केसरी, तीरथ जामुदा, अंजन प्रधान, दुर्गावती बायपई, रानी बंदिया, गुल्लू कुमार, राकेश पोद्दार, राकेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


