भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर हुए झूठे मुकदमे वापस लेने के लिए किया डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने आज झारखंड सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें छात्रों पर झूठे मुकदमे वापस लेने और जेपीएससी-जेएसएससी में फर्जीवाड़े की सीबीआई जांच की मांग की गई। नेताओं ने सरकार के छात्र विरोधी रवैये की आलोचना की।

भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर हुए झूठे मुकदमे वापस लेने के लिए किया डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन
भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर हुए झूठे मुकदमे वापस लेने के लिए किया डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन

भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आज झारखंड सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होकर माननीय उपायुक्त कार्यालय के पास पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया। यह आंदोलन जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में फर्जीवाड़ा मामले में आंदोलनकारी छात्रों के ऊपर झूठे मुकदमे वापस लेने, सीआईडी के बजाय इस मामले की सीबीआई से जांच कराने और सरकार के कथित छात्र विरोधी रवैये के खिलाफ आयोजित किया गया।सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा यह सरकार छात्र, किसान, मजदूर, नौजवान, बच्चे, बूढ़े, महिलाओं के विरुद्ध सरकार बनी है।

उन्होंने कहा, जबसे यह सरकार बनी है, छात्रों के ऊपर अत्याचार लगातार बढ़ा है और उनके भविष्य के ऊपर में पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। इस कार्यक्रम को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार सहित हर मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर हुए झूठे मुकदमे वापस लेने के लिए किया डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन