भाजपा ने किया मौन उपवास, सीबीआई जांच की मांग

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर संसद भवन परिसर में जुटे भाजपाई, भाजपा का आज राज्य के सभी 24 जिलों में धरना कार्यक्रम

भाजपा ने किया मौन उपवास, सीबीआई जांच की मांग

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड भाजपा ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा छात्रों के आंदोलन के समर्थन में संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक घंटे का मौन उपवास किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा सांसदों ने परीक्षा प्रक्रियाओं की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई और कहा कि भाजपा अब इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई का मन बना चुकी है। सांसद साहू ने कहा कि भाजपा छात्रों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है तथा 1 अगस्त को राज्य के सभी 24 जिलों में धरना कार्यक्रम है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पिछले छह वर्षों के दौरान जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं और प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं हुई हैं। इस बार भी 14वीं जेपीएससी परीक्षा में भारी गड़बड़ी हुई है, बावजूद राज्य सरकार बेसुध सोई हुई है। कांग्रेस के समर्थन से चल रही इस सरकार के द्वारा इस प्रकार के घोटाले में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होकर युवाओं के रोजगार को छीना जा रहा है। दिल्ली में कांग्रेस मुखर है, लेकिन झारखंड में मौन है। भाजपा ने इन मामलों की सीबीआई जांच की मांग दोहराई और कांग्रेस और राज्य सरकार पर छात्रों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। मौन उपवास में सांसद बीडी राम, विद्युत वरण महतो, डॉ. प्रदीप वर्मा, ढुल्लू महतो, मनीष जायसवाल और कालीचरण सिंह भी शामिल रहे।

Akhilesh Singh

लेखक के बारे में

Akhilesh Singh

शॉट बॉयो: अखिलेश सिंह बीते 19 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में झारखंड स्टेट ब्यूरो में बतौर विशेष संवाददाता केंद्रीय एजेंसियों- ईडी, सीबीआई, एनआईए के साथ-साथ राज्य में अपराध की खबरों को कवर कर रहे हैं। क्राइम एंड इंवेस्टिगेशन जर्नलिज्म में विशेषज्ञता हासिल करने के साथ राजनीतिक गतिविधियों पर भी इनकी पैनी नजर रहती है।

परिचए एवं अनुभव: अखिलेश सिंह झारखंड की पत्रकारिता के चर्चित चेहरों में शुमार किए जाते हैं। टीवी मीडिया से साल 2007 में करियर की शुरुआत करने के बाद 2011 में हिन्दुस्तान में अपराध संवाददाता के तौर पर काम शुरू किया। इस दौरान राज्य के चर्चित राज्यसभा हॉर्स ट्रेडिंग केस, संजीवनी बिल्डकॉन घोटाला, कोल स्कैम जैसे चर्चित केस कवर किए। राजनीतिक घटनाक्रमों को प्रभावित करने वाले रांची के जमीन घोटाले समेत अन्य चर्चित कांडों में एजेंसियों से ब्रेकिंग व एक्सक्लूसिव खबरें लगातार दीं, जो काफी प्रभावी व चर्चित रहीं।

करियर का सफर: अखिलेश सिंह ने 2007 में करियर की शुरुआत झारखंड के एक स्थानीय टीवी चैनल से की। बाद में राष्ट्रीय चैनल सीएनईबी के लिए झारखंड स्टेट को कवर किया। इसके बाद 2010 में आईनेक्स्ट अखबार से प्रिंट मीडिया में कदम रखा। नवंबर 2011 में हिन्दुस्तान में बतौर संवाददाता जुड़े। इसके बाद 14 सालों के सफर में अपराध की खबरों पर बारिक नजर रखते हुए विशेष संवाददाता तक का सफर तय किया।

शैक्षणिक पृष्टभूमि: रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई करने और राजनीतिक विज्ञान में स्नातक होने के कारण अखिलेश सिंह की रुचि राजनीतिक गतिविधियों की कवरेज में भी रही। ऐसे में अपराध की रिपोर्टिंग के साथ-साथ हिन्दुस्तान के लिए राजनीतिक बीट पर भी खबरें करते हैं। अपराध व राजनीति की रिपोर्टिंग का कोलाज इन्हे अनूठा बनाता है।

विजन: अखिलेश की रुचि इंवेस्टिगेटिंग जर्नलिज्म में है। घपले - घोटालों को उगाजर करने के साथ ही यह सच के प्रति आग्रही हैं। खबरों को बिना लाग-लपेट उन्हें असल स्वरूप में कवर करते हैं, ताकि पाठक तक खबरों के तथ्यों की सटीक जानकारी पहुंचे।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा ने किया मौन उपवास, सीबीआई जांच की मांग