सीजेपी के आंदोलन के विरोध में भाजपाइयों ने किया अनशन

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज के सोनौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीजेपी के आंदोलन के विरोध में एक दिवसीय अनशन किया। अनशनकारियों ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। नायब तहसीलदार ने उनका अनशन समाप्त कराया। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की अनेक योजनाओं की तारीफ की और विरोधियों के आंदोलनों को विकास में बाधा नहीं मानने की बात कही।

सीजेपी के आंदोलन के विरोध में भाजपाइयों ने किया अनशन
सीजेपी के आंदोलन के विरोध में भाजपाइयों ने किया अनशन

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली के रामजानकी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन के विरोध में एक दिवसीय अनशन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अनशन स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ श्रीवास्तव ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल, समाजसेवी एवं गौशाला संरक्षक ओमप्रकाश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद-370 की समाप्ति, गरीबों को आवास, मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि, सड़क एवं हाईवे निर्माण जैसी योजनाओं को केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।

कहा कि विपक्ष के आंदोलनों से विकास की गति नहीं रुकने वाली है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया। इस मौके पर व्यपार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, प्रेम सिंह, धर्मेंद्र कुमार, नन्हें प्रसाद, विष्णु देव चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसीजेपी के आंदोलन के विरोध में भाजपाइयों ने किया अनशन