भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक मेरठ रवाना, आज होगी बैठक
मुरादाबाद। मेरठ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक में मुरादाबाद से शक्ति केंद्र संयोजक रवाना हो गए। नगर विधायक रितेश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष गिर

मेरठ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक में मुरादाबाद से शक्ति केंद्र संयोजक रवाना हो गए। नगर विधायक रितेश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चौधरी चरण सिंह चौक पर सभी सेक्टर संयोजक एकत्र हुए और बस से मेरठ में पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक में भाग लेने रवाना हुए। मुरादाबाद जिले और महानगर के कुल 419 शक्ति केंद्र संयोजक इस बैठक में शामिल होने पहुंच रहे हैं। जिले में 283 और महानगर में 136 शक्ति केंद्र संयोजक हैं। इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र के संयोजक और सभी मंडल अध्यक्ष भी पहुंच रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिन पश्चिम यूपी में मेरठ प्रवास पर हैं। यहां वह चुनाव से पहले अब तक संगठन की तैयारियों के बारे में जानकारी लेंगे। इसके बाद संगठन के लिहाज से किस तरह आगे के दिनों में टीम को काम करना है वह भी बताएंगे। जिलाध्यक्ष आकाश पाल और महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि इस बैठक में जिलाध्यक्षो का अगले दिन बैठक होगी।


