बांकीपुर के लोगों ने मुझे काम करना सिखाया : नितिन

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि वह बांकीपुर उपचुनाव में अपने लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने नए युवा उम्मीदवार की प्रशंसा की, जो क्षेत्र की जनता के साथ जुड़ा हुआ है। नवीन ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए उम्मीद जताई और कहा कि पार्टी कार्यकर्ता का चुनाव जीतना आवश्यक है।

बांकीपुर के लोगों ने मुझे काम करना सिखाया : नितिन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि वह अपने लोगों के साथ खड़ा हैं क्योंकि एक कार्यकर्ता, पूर्व विधायक तथा प्रतिनिधि होने के नाते उनकी जवाबदेही थी कि वह अपने लोगों के बीच में निश्चित रूप आकर साथ खड़ा रहें। क्षेत्र की जनता की अपेक्षा थी और इसी नाते वह बांकीपुर के लोगों के साथ खड़ा हैं। उसके क्षेत्र की जनता ने ही उसे काम करना सिखाया है। दो दिवसीय पटना दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष ने बांकीपुर उपचुनाव पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें खुशी है कि बीजेपी ने बांकीपुर के लोगों की सेवा करने का मौका एक मंडल अध्यक्ष को दिया है।

पार्टी ने एक कार्यकर्ता को मौका दिया है। बांकीपुर का उम्मीदवार ऐसा युवा है जिसे कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र की जनता जानती है। उसकी पहचान भले ही बड़ी नहीं है, लेकिन वह सेवा के बल पर लोगों की समस्याओं के साथ खड़ा रहता है। मुझे उम्मीद है कि हमारी पार्टी के जिस कार्यकर्ता को यहां से चुनाव लड़ने का मौका मिला है, उन्हें बांकीपुर के लोगों का आशीर्वाद मिलेगा और वे उनकी सेवा करेंगे। नितिन नवीन ने कहा कि बांकीपुर उनका क्षेत्र रहा है। एक कार्यकर्ता और विधायक होने के नाते वह अपने लोगों के बीच आये हैं। जिस क्षेत्र को उनके पिता ने संघर्ष करते हए सींचने का काम किया, जनता की ताकत के बल पर उनके साथ वह भी सुख-दुख में सहभागी रहे। क्षेत्र की जनता के स्नेह के कारण ही वह आज इस मुकाम पर हैं। नीरज सिन्हा भी बांकीपुर का बेटा और भाई बनकर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। सड़क, पानी, बिजली के क्षेत्र में हम आगे बढ़े हैं। पटना में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम हो रहा है। बांकीपुर के लोगों ने मुझे भाई के रूप में मौका दिया। नीरज सिन्हा मेरे छोटे भाई के समान हैं और वे चुनाव जीतकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। सांसद के नाते वह भी बांकीपुर के लिए काम करते रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।