कश्मीर घाटी में जल्द खिलेगा कमल : नितिन नवीन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने के करीब है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने की अपील की। नवीन ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में दोहरे मापदंड हैं और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

नोट... नितिन नवीन की पहले जारी की गई खबर के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। - भाजपा अध्यक्ष बोले, जम्मू-कश्मीर में जल्द अपने दम पर सरकार बनाएंगे
जम्मू, एजेंसी
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को दावा किया कि वह दिन दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द कश्मीर घाटी में भी कमल खिलेगा。
सरकार बनाने का समय करीब है
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बनने का समय अब ज्यादा दूर नहीं है। केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे केंद्र की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएं।
मौजूदा सरकार पर आरोप
मौजूदा जम्मू-कश्मीर सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी योजनाओं के लाभार्थियों को धर्म के आधार पर नहीं देखा। उन्होंने कहा कि हर गरीब भारतीय नागरिक है और उसका कल्याण सरकार की जिम्मेदारी है।
जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग
ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह नया भारत है और यदि कोई भारतीय नागरिकों पर हमला करेगा तो भारत उसका करारा जवाब देगा। उन्होंने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।
रोजगार के नए अवसर मिल रहे
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नवीन ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हुए संवैधानिक बदलाव अब अपरिवर्तनीय हैं। जम्मू-कश्मीर में पहले जो अस्थायी संवैधानिक व्यवस्था थी, वह समाप्त हो चुकी है और उसे दोबारा बहाल नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटन की वापसी बेहतर होती सुरक्षा स्थिति का संकेत है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।


