ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशयूपी में एनडीए की सीटें 73 से 74 होंगी, 72 नहीं: अमित शाह

यूपी में एनडीए की सीटें 73 से 74 होंगी, 72 नहीं: अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह(BJP President Amit shah) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में बसपा-सपा के बीच गठबंधन की खबरों के बीच दावा किया कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में पिछली बार से अधिक सीटों पर जीत दर्ज...

यूपी में एनडीए की सीटें 73 से 74 होंगी, 72 नहीं: अमित शाह
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 12 Jan 2019 04:48 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह(BJP President Amit shah) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में बसपा-सपा के बीच गठबंधन की खबरों के बीच दावा किया कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में पिछली बार से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। शाह ने दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सीटें 73 से 74 होंगी, 72 नहीं। कार्यकर्ता सीना तानकर चुनाव में जाएं और लोगों को बताएं कि मोदी सरकार ने काम किया है। भाजपा कार्यकर्ता अजेय योद्धा मोदी के नेतृत्व में चुनाव में जा रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को जोश में आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन होश नहीं खोना चाहिए। 

भाजपा अध्यक्ष ने आक्रामक अंदाज में विपक्षी दलों पर प्रहार किए, साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख कर उनमें जोश भरा। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना पानीपत के तीसरे युद्ध से की।

अमित शाह बोले- पीएम मोदी अपराजेय इसलिए विपक्ष ढूंढ़ रहा सहयोगी

शाह ने कहा कि देश में 130 वर्षों का ऐसा कालखंड आया जब शिवाजी एवं अन्य सेनानियों के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई शुरू हुई थी। इसके फलस्वरूप अफगानिस्तान से कर्नाटक और गुजरात से ओडिशा तक बड़ा भूभाग स्वतंत्र हुआ। अमित शाह ने कहा कि दुर्भाग्य से पानीपत के तीसरे युद्ध जो अब्दाली और सदाशिवराव भाऊ के बीच लड़ा गया, उसमें मराठा सेना पराजित हो गई। यह निर्णायक  युद्ध था। 131 युद्ध जीतने वाली मराठा सेना एक युद्ध हार गई और इसके कारण 200 साल गुलामी झेलनी पड़ी। 

शाह ने कहा कि युद्ध कई प्रकार के होते हैं। कुछ युद्ध जय-पराजय तक सीमित होते हैं। कुछ युद्धों का प्रभाव एक-आध साल तक रहता है। जबकि कुछ युद्धों का प्रभाव सदियों तक रहता है। वे मानते  हैं कि 2019 का युद्ध सदियों तक असर डालने वाला है और इसलिए यह युद्ध जीतना जरूरी है।

चौकीदार के डर से देश छोड़कर भागे 
अमित शाह ने नीरव मोदी व मेहुल चौकसी जैसे लोगों के देश छोड़कर भागने को लेकर भी कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि ये लोग मोदी सरकार के आने पर इसलिए भागे क्योंकि पहले वे सत्ता में भागीदार थे, लेकिन चौकीदार के आने के बाद डर से भाग गए हैं। परंतु उन्हें जल्द वापस लाया जाएगा। मोदी जी का प्रामाणिक जीवन और निष्कलंक चरित्र जनता के सामने है। शाह ने अपने संबोधन में सरकार की जनकल्याण योजनाओं और आंतरिक एवं वाह्य सुरक्षा के मोर्चे पर किए प्रयासों का जिक्र किया और कार्यकर्ताओं से इन्हें जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने यूपी में अकेले शुरू की चुनाव की तैयारी 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें